फतेहपुर
जनपद में सकुशल संपन्न हुआ विधानसभा का चुनाव

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर। जनपद में आज चौथे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला अधिकारी अपूर्व दुबे और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेटो की गाड़ियां बूथों पर लगातार जाकर पल-पल का जायजा लेते रहे और बूथों पर तैनात पुलिसकर्मियों के अलावा पैरा मिलिट्री के जवानों को पैनी नजर टिकाए रखने का निर्देश बराबर देते रहे।




