जन्मदिन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
17 सितंबर को जन्मे ,
मूलचंद मोदी पिता थे इनके।
माता हीराबेन के घर,
गुजरात में यह जन्मे।
हर्षित हुए घर वाले सारे ,
फूल खुशी के बरसे।
भारत का कण -कण हर्षित,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकर।
जन जन का प्रतिनिधित्व करते,
देश को यह उन्नत है करते।
कश्मीर की घाटी स्वतंत्र कराई,
आतंकियों की मार से ।
हारा दुश्मन तो सदा ही,
मोदी की ललकार से।
भारतीय संस्कृत उन्नत हो रही ,
उनकी कर्मठता से आज।
जगह-जगह शौचालय बने हैं,
हुआ देश का निज विकास।
‘मन की बात ‘लिया करते हैं,
ज्ञान की बात किया करते हैं।
देश ध्यान से सुनता उनको,
बातें अपने -अपने काम की ।
जन्म दिवस शुभ हो आपको,
आप तो देश के हो नायक।
स्वस्थ रहो और मस्त रहो ,
मोदी जी तुमको है अभिनंदन।
जन्मदिन तुम्हारा आज ,
जियो आप हजारों साल।।
खुशहाली समृद्धि रहे पास
करो देश का तुम विकास।।
रचनाकार ✍️
मधु अरोरा




