फैजाबाद

जन्माष्टमी पर बैसिंग गौशाला में किया पूजन अर्चन

गोवंशों के संरक्षण व संवर्धन का लिया संकल्प

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अयोध्या। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर निगम अयोध्या की बैसिंग गोशाला में वेदमंत्रों की मधुर ध्वनि के बीच पूजन अर्चन करके गोभक्तों ने अपनी आस्था निवेदित की। जीव जंतुओं के कल्याणर्थ सम्पूर्ण राष्ट्र में कार्य करने वाली संस्था समस्त महाजन के मैनेजिंग ट्रस्टी गिरीश भाई शाह के निर्देश पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वैदिक रीति से कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाने के साथ गोपूजन ने पूरे परिवेश में श्रद्धा व भक्ति का संचार कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम के अधिशाषी अभियन्ता मोद नारायन झा ने कहा कि गाय की महिमा को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता है। गाय हमारे जीवन से जुड़ी हुई है। समस्त महाजन संस्था के स्थानीय प्रतिनिधि प्रवीण दूबे ने बताया कि व्यापक स्तर गायों के संरक्षण व संवर्धन के लिए सरकारी प्रयासों के साथ आम जनता की सहभागिता का समावेश भी आवश्यक है। हिन्दू धर्म में गाय के भी 33 कोटि देवताओं का वास माना जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यहां उपस्थित बड़ी संख्या में लोगो ने गोवंशों के संरक्षण व संवर्धन के लिए अपने योगदान के प्रति संकल्प लिया।

समस्त महाजन संस्था बैसिंग गोशाला को आदर्श बनाने लिए लगातार प्रयासरत रही है। संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी गिरीश भाई शाह ने नगर निगम के अधिकारियों व महापौर के साथ बैठक में इसके प्रति अपने सुझाव भी दिये थे। इस अवसर वैभव पाण्डेय, अरुण तिवारी, परमानंद पाण्डेय, रामजीत सिंह, अनिल यादव, अमित तिवारी, अलावरपुर पूर्व ग्राम प्रधान योगेश मिश्रा, जयशंकर तिवारी, शुभम गुप्ता, नगर निगम के सुपरवाईजर राजेश यादव, अज्जू पाण्डेय मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button