शाहजहांपुर

जन संवाद कार्यक्रम में सपा नेत्री जूही सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के जन संवाद कार्यक्रम में सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष जूही सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भर गई। बुधवार को ददरौल विधानसभा क्षेत्र के बेहटी गांव में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जूही सिंह ने जन संवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता के साथ साथ किसान, व्यापारी, युवा सहित सभी वर्ग जाति के लोग दुखी है। जनता समाजवादी पार्टी सरकार बनाने के लिए आतुर है। उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश में खुशहाली देखना चाहती है। इस दौरान ददरौल विधानसभा के प्रभारी राजेश वर्मा ने भी जनता को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में जूही सिंह को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा ने चांदी का मुकुट व फूल माला पहनाकर उनका स्वागत सत्कार किया। वही सपा नेता विनय अग्रवाल ने बुके देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान गयात्री वर्मा, दिनेश कुमार, स्तुति गुप्ता, विपिन तिवारी, विपिन यादव, पिंटू यादव, अंकुर कटियार, मनोज अग्रवाल, लवी सिंह आदि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button