अमेठी

जन सामान्य की शिकायतो को लंबित न रखा जाए-जिलाधिकारी

डी0एम0 ने जनता दर्शन के दौरान सुनी जन समस्याएं।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ब्यूरो/अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज प्रातः 10ः00 बजे जनसुनवाई के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय मे कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए जन सामान्य की समस्याएं सुनी एवं उनके निस्तारण हेतु संबन्धित अधिकारियो को निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने जनता दर्शन मे आए लोगो से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिग का पालन करे ,मास्क लगाए तथा साफ सफाई व सैनिटाइजेशन पर नियमित रुप से ध्यान दें, 18 वर्ष से उपर आयु के सभी व्यक्ति अपना कोविड टीकाकरण अवश्य कराएं। आज जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष नाली विवाद,भूमि पर अवैध कब्जे वसीयत,भूमि की पैमाइश,शौचालय,राशन,आवास आदि से संबन्धित शिकायते प्राप्त हुई ,जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबन्धित अधिकारियो को निर्देश दिया।उन्होने कहा कि जन सामान्य की शिकायतो को लंबित न रखा जाए ,शिकायतो का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए ,इसके साथ ही उन्होने कहा कि जिस भी विभाग से संबन्धित शिकायत लंबित पाई गई तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।इस दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 एसपी सिंह,अतिरिक्त मजिस्ट्रेट फाल्गुनी सिंह, ऋतु रानी सहित अन्य संबन्धित मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button