गोंडा

जमीनी विवाद के चलते पटीदार ने तीन गोली मारी युवक गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रिफर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मुजेहना( गोन्डा)। थाना क्षेत्र धानेपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मुजेहना के मजरा लाली पोखरा में आज गुरुवार को सुबह  चली गोली से 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे परिजन घायल अवस्था में सीएचसी मुजेहना ले गए जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक धानेपुर संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आज  लाली पोखरा पर शुभम सिंह उम्र 25 वर्ष व राजन सिंह उम्र 30 वर्ष पुत्र गढ़ स्वर्गीय चंद्र प्रताप सिंह ने अपने पाटीदार सुमित सिंह पुत्र राम नारायण सिंह उम्र 17 वर्ष को तमंचे से गोली मार दिया गोली सुमित सिंह के दाहिने हाथ व पेट में लगी मौके पर पहुंच कर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

तथा घायल युवक को इलाज हेतु जिला मुख्यालय रिफर कर दिया गया। घटना की तहरीर कुसुम सिंह पत्नी राम नारायण सिंह ने राजन सिंह व शुभम सिंह पुत्र स्वर्गीय चंद्र प्रताप सिंह व सरिता सिंह पत्नी स्वर्गीय चंद्र प्रताप सिंह के विरुद्ध देते हुए बताया कि उन्होंने हमारे पुत्र के ऊपर गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जिस पर धारा 307 504 506 व 34 आईपीसी के तहत उपरोक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button