जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में आतंकी फिर कर सकते हैं स्टिकी बमों से धमाके

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

जम्मू : एक साल के बाद एक बार जम्मू-कश्मीर में स्टिकी बमों का खतरा मंडराने लगा है। कल जम्मू-श्रीनगर हाईवे बाईपास में बत्रा अस्पताल के पास एक स्टिकी बम को निष्क्रिय करने के बाद पुलिस का कहना था कि आतंकी आने वाले दिनों ऐसे बमों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
पिछले साल कश्मीर में स्टिकी बमों के दो हमले हुए थे। उसके बाद सांबा में बार्डर पर इसकी एक बड़ी खेप पकड़ी गई थी। हालांकि उसके बाद न ही इनकी कोई बरमादगी हुई थी और न ही कोई इस्तेमाल हुआ। खुफिया अधिकारियों ने कहा था कि अब आतंकी ग्रेनेड व आईईडी के स्थान पर स्टिकी बमों को तरजीह दे सकते हैं। आतंकी स्टिकी बमों का इस्तेमाल आम नागरिकों के वाहनों पर चिपका कर विस्फोट करने के लिये करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button