जरूरतमंदों को रक्तदान/प्लाज्मा दान कर सेवा कर रहा एफबीडी ट्रस्ट

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। मण्डल की लब्ध प्रतिष्टित संस्था फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट कोरोना महामारी के इस दौर में जरूरतमन्दों की सेवार्थ रक्तदान/प्लाज्मा दान की सेवा तो कर ही रहा है इसके साथ ही कोरोना से पीड़ित गम्भीर मरीजो को तुरन्त फस्र्ट एड मिल सके इसलिये ऑक्सीजन सेवा भी पिछले 14 दिनों से दी जा रही ट्रस्ट ने दानदातायो के सहयोग से 10 छोटे आक्सीजन सिलेंडर सेवार्थ खरीद लिए व 4 छोटे सिलेंडर एन्टील्स सिक्युरिटी के मालिक मेजर विशाल तनेजा ने सेवार्थ ट्रस्ट को दान दिये।
संस्थापक सदस्य अर्जुन शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट ने अपने नम्बर जनहित में जारी किए हुए है लगातार पीढ़ितो के मदद के लिये फोन आ रहै है हम प्रयासरत है कि सबकी मदद हो सके ट्रस्ट के पास सीमित संसाधन होने के बाद भी हरसम्भव मदद की जा रही है।
ऑक्सीजन की मदद के लिये 9897426779 व रक्त/प्लेटलेट्स की मदद के लिए 99910810015 पर सम्पर्क कर सकते है।
अध्यक्ष पंकज पँचाल ने बताया कि हमारी टीम के डॉक्टर नीता यादव,विनीत रामपाल,अमित जैन द्वारा घर पर जाकर उपचार से 26 मरीजो को घर पर ही स्वस्थ किया गया, वीडियो कॉलिंग के माध्यम से 86 मरीजो को स्वस्थ किया गया, कोरोना से पीड़ित 26 मरीजो को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई गई, रक्त प्लेटलेट्स व प्लाज़्मा दिलाकर 84 लोगो की मदद की गयी, निजी व सरकारी अस्पताल में 46 मरीजो को भर्ती करवाकर उचित व्यवस्था करवाई गयी, आर्थिक रूप से गरीब 14 मरीजो को दवा, नेबुलाइजर, व ऑक्सिमिटर उपलब्ध करवाए गए है।




