गोंडा

जल शक्ति मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । प्रदेश के जल शक्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने मंगलवार को जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की तथा जनपद में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की।  समीक्षा बैठक के उपरांत उन्होंने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को बाढ़ प्रबंधन के तहत जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा जनपद में बाढ़ की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा की माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार बाढ़ से प्रभावित गांव में हर प्रभावित व्यक्ति को शासन की मंशा अनुसार राहत और मदद मुहैया कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रबंधन को लेकर किए जा रहे प्रयास संतोषजनक है तथा जनपद में स्थिति सामान्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत  मानक अनुसार उपलब्ध कराई जाए। कहा कि राशन की किट अलग और लैया चना की पैकेट अलग से उपलब्ध कराया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि जरूरतमंद तक राहत प्रत्येक दशा में पहुंचे।इस दौरान  विभागीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button