सेहत

जहर के कम नहीं इन चीजों का दूध के साथ सेवन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

दूध की गिनती हमेशा हेल्दी डाइट में होती है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-डी, पोटैशियम जैसे कई सारे पौष्टिक तत्व होते हैं। इसे एक सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। बड़े-बच्चे सभी के लिए दूध काफी फायदेमंद होता है।  दूध एक बेहतर सप्लीमेंट भी होता है, स्वस्थ रहने के लिए रोजाना गर्म दूध पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, दूध के साथ कुछ चीजों का सेवन सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। आइए उन चीजों के बारे जानते हैं, जिन्हें आपको दूध के साथ नहीं खाना चाहिए….

दूध के साथ न खाएं ये चीजें

मछली और दूध एक साथ खाने से परहेज करें

दूध की तासीर ठंडी होती है, तो वहीं मछली की तासीर गर्म होती है। जब आप ये फूड्स एक साथ खाते हैं, तो इससे आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। दूध के साथ कभी भी मछली और अन्य नॉनवेज फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है।

केला और दूध

आपने जरूर सुना होगा कि दूध और केला एकसाथ खाने से शरीर को ताकत मिलती है, लेकिन इसे पचने में काफी समय लगता है। जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या है, उनके लिए केला और दूध एक साथ खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है।

खट्टी चीजें ना खाएं दूध के साथ

दूध में खट्टी चीजें मिलाकर कभी न खाएं। यहां तक कि दूध के साथ विटामिन- सी भरपूर फलों का भी सेवन करने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि दूध के साथ खट्टे फल खाने का ऑप्शन चुनते हैं, तो आप गैस और सीने में जलन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा सर्दी, चकत्ते और एलर्जी भी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button