कला-साहित्य

जान जाती रूह तेरे साथ आके !

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

जान जाती रूह तेरे साथ आके,

उसने देखा जो हमें मुस्करा के ।

वो सफर में साथ रहती थी कभी,

रुकी हुई है सितारों के पास जाके ।

उसने मुस्कुराना छोड़ दिया तबसे,

जब से लाया तन्हाई से उसे छुड़ाके ।

अंजुमन में रौनकें आई अब नई-नई,

जबसे उसने कदम रखा डेहरी आके।

उसने कहा हमने जाना कोई रूसवा नहीं,

बस, अब रहना तुम यहां सदा मुस्कराके ।

         – मदन वर्मा ” माणिक “

           इंदौर, मध्यप्रदेश

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button