कला-साहित्य

जिंदगी की सच्चाई

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

समस्याएं बहुत लोग गिनाते हैं,
उनका सर्व-स्वीकार्य एवं सही समाधान
बहुत कम लोग बताते हैं
और उससे भी कम लोग
उस समाधान के लिए
खुद प्रयास करने का बीड़ा उठाते हैं।

सवाल बहुत लोग उठाते हैं,
तर्क-संगत एवं संतोषजनक जवाब
बहुत कम लोग बताते हैं
और उससे भी कम लोग
अपने जवाब के पक्ष में
अंत तक खड़े रह पाते हैं।

सलाहकार बहुत लोग हो जाते हैं,
हितकारी एवं दूरदर्शी सलाह
बहुत कम लोग दे पाते हैं
और उससे भी कम लोग
सलाह लेने वालों के साथ मुसीबत में
जी-जान से डटे रह पाते हैं।

जितेन्द्र ‘कबीर’

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button