कला-साहित्य
जिंदगी के उथले-पुथले रास्तों पर
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
जिंदगी के उथले-पुथले रास्तों पर
सुकूं कहां मिल पाता है कभी
वक्त ऐसे ही भागता है जैसे
पेड़ – पौधे सफर के दौरान
गाड़ी के खिड़की से
भागते हुए दिखाई पड़ते हैं…
और भागते वक्त में भागते रहते है वो पल
जिसे वह जीने के लिए भागता है
हर रोज सुबह से शाम और शाम से रात…
बहती जीवनधारा के वेग में
सुख की आकांक्षाओं के मध्य
समेट लेता है वह अनगिनत दर्द
जैसे एक गुलाब के साथ
खिले हो कांटे अनेक…
और गुलाब के शीघ्र ही झड़
जाने के बाद बच जाते हैं
उसके पास कांटे, पौधों के सहचरी,
निभाते हैं उनका साथ
हर पथ पर ताउम्र बन विशेष…..
वंदना अग्रवाल ‘निराली’
लखनऊ, उत्तर प्रदेश




