कला-साहित्य

जिन्हें प्रेम मिला वे भाग्यशाली हैं

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लघु जीवन का आधार है प्रेम,
प्रीत बिन जगत खाली है,
सरसिज सम सुकोमल,
जिन्हें प्रेम मिला वे भाग्यशाली हैं।

स्वर्णीम आभा सम्मिलित,
प्रेम की हर रात दिवाली है,
गहन तिमिर में राह दिखाये,
प्रेम पूर्णिमा की प्याली है।

नीरव मन में शब्दों की झंकार,
प्रेम अनोखी शब्दावली है,
विरह में भी साथ का एहसास,
प्रेम अजब मतवाली है।

प्रेम से तिक्त जीवन ऐसा,
ज्यों काया बिन स्पंदन वाली है,
हे ईश!सबको प्रीत मिले इस जग में,
प्रेम ही सच्ची आली है।

रीमा सिन्हा (लखनऊ)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button