फतेहपुर

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धर्मगुरुओं के साथ बैठक हुई संपन्न

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में जनपद में शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत धर्मगुरुओं  के साथ कलक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में  बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने धर्मगुरुओं से कहा कि सभी लोगों का कर्तव्य है कि समाज में  शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखे। अफवाहों पर कतई ध्यान न दे, समाज मे शान्ति बनाये रखना हम सब का परम कर्तव्य है।

सभी धर्म समान होते हैं, शांति से प्रगति का कदम  निकलता है।  नागरिक अपनी  वाणी, कृत्यो, एकता का हमेशा प्रतीक होता है। हम सभी को  अपनी-अपनी वाणी में  संयम बनाये रखने के साथ  सही दिशा में समाज के नागरिकों को जागरूक करे। युवा पीढ़ी के लोगों को सकारात्मक दिशा दिखाकर राष्ट्रीय एकता को अक्षुण्ण बनाये रखने में अपनी महती भूमिका निभाये। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारीगण थानावार क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिको से बैठक कर समाज मे सौहार्दपूर्ण वातारण बनाये रखने की अपील करे, समाज मे भ्रामक तथ्यों को फैलने से रोका जाय। असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाय।

अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस मृदुल भाषा का प्रयोग लोगो से करे। प्रत्येक छोटी से छोटी घटना पर नजर रखते हुये नियमानुसार त्वरित कार्यवाही कराकर अपने उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराये।  जनपद में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण व सदभाव वातावरण बनाये रखने के साथ  ही राष्ट्रीय एकता/ देश की अखंडता बनाये रखने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाये।

पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह ने कहा कि जनपद की छवि को खराब न होने दे, क्योंकि जनपद की छवि खराब होगी तो प्रदेश व देश की इमेज खराब होगी। शांति व्यवस्था बनाये रखने में कानून की मदद कर देश की राष्ट्रीय एकता की भवना को मजबूत बनाये रखे। लड़ाई/दंगा करने से कभी भी अपने परिवार व देश की प्रगति नहीं हो सकती है। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाय, इसके लिए थाना प्रभारीगण अपने क्षेत्र में सजगता बनाये रखे। प्रत्येक दशा में शराब की बिक्री न होने पाये। छोटी – छोटी घटनाओं को नजर अंदाज न करे, क्योंकि छोटी सी चूक बड़ी घटना का रूप ले लेती हैं।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, अपरजिलाधिकारी  वित्त/रा0, अपरजिलाधिकारी न्यायिक, उपजिलाधिकारी सदर, बिन्दकी, खागा, अपर उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं  जनपद के सभ्रांत नागरिक श्री बीरेन्द्र पांडेय, श्री मनोज द्विवेदी, शहर के काजी सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button