फतेहपुर

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई संपन्न

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु व्यापार मण्डल/ज्वैलर्स के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में बैठक सम्पन्न हुई । उन्होंने व्यापार मण्डल/ज्वैलर्स के पदाधिकारियों से कहा कि 11 अगस्त से 17 अगस्त तक सप्ताह भर हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाया जायेगा।

जिसमे हर घर मे राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाए । उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को त्यौहार की भांति मनाया और इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी लोगो का सहयोग अपेक्षित है। राष्ट्रीय ध्वज स्वयं सहायता समूह के माध्यम से निर्मित कराये जा रहे है, जिसकी कीमत रु0 30/- निर्धारित की गयी है, जिसे नगर पालिका और ब्लाकों/जेम पोर्टल के माध्यम से क्रय किया जा सकता है जिसका प्रिन्ट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है ।

इस कार्यक्रम में सभी लोग बढ़चढ़कर प्रतिभाग करें, प्रभात फेरी के संबंध में सम्बंधित उपजिलाधिकारी के माध्यम से परमिशन लेकर ही प्रभात फेरी निकले ।अपर जिलाधिकारी(वित्त/राजस्व) श्री विनय कुमार पाठक ने बताया कि झण्डे की लंबाई-चौड़ाई (3×2) होगी। राष्ट्रीय ध्वज कपड़े का ही होगा । कागज, प्लास्टिक का झण्डा लगाना पूर्णतयः वर्जित रहेगा । हर घर तिरंगा के तहत राष्ट्रीय ध्वज घरों में 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक लगा रहेगा एक सप्ताह के बाद सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज उतारकर घर पर सुरक्षित रखे, सिर्फ सरकारी/अर्द्धसरकारी भवनों में पूर्व की भांति राष्ट्रीय ध्वज लगाया और उतारा जाए ।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर नन्द प्रकाश मौर्य, उपजिलाधिकारी बिन्दकी श्रीमती अंजू वर्मा, उपजिलाधिकारी खागा मनीष कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र राज सिंह, सुमित कुमार डीपीआरओ कार्यालय, अध्यक्ष व्यापार मंडल फतेहपुर प्रदीप गर्ग, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल खागा शिवचन्द्र शुक्ला, उ0प्र0 व्यापार मंडल महामंत्री सुनील शुक्ला, सराफा अध्यक्ष पप्पन रस्तोगी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष खागा अभिताभ शुक्ला, मातृशक्ति बिन्दकी संगीता तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष जहानाबाद सतीश चंद्र गुप्ता, व्यापार मंडल महामंत्री जहानाबाद राजेश बाजपेयी, व्यापार मंडल अध्यक्ष फतेहपुर किशन मेहरोत्रा, ट्रक एसोसिएशन डॉ0 अतुल त्रिवेदी, स्वर्ण संघ ब्रजेश सोनी, ज्वैलर्स जय प्रकाश, मो0 अलीम, मो0 अकरम, जयप्रकाश, रामबाबू अग्निहोत्री, अनिल वर्मा सहित अनेक व्यापार मंडल/ज्वैलर्स पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button