जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग की छापेमारी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
आबकारी विभाग की टीम ने किया 15 लीटर अवैध शराब बरामद कुल 500 कि0ग्रा0 लहन नष्ट।
अमेठी।आबकारी आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश भर मे अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष परावर्तन अभियान के अन्तर्गत,जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक व जिला आबकारी अधिकारी ,अमेठी के पर्यवेक्षक मे आज दिनांक 26 मार्च 2022 को जनपद के क्षेत्र-मुसाफिरखाना के थाना-कमरौली व बाजार शुकुल के अन्तर्गत ग्राम-बरसंडा ,तेतारपुर,जहर अली का पुरवा,हिण्डोलिनी मे आकस्मिक दबिश दी गयी।दबिश के दौरान कुल 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए कुल 500 कि0ग्रा0 लहन मौके पर नष्ट किया गया।इस कार्यवाही मे कुल 02 अभियोग आबकारी अधिनियम मे पंजीकृत किया गया।साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग लखनउ से सुलतानुपर पर टैंकरो की भी चेकिंग की गई व आबकारी की दुकानो का भी निरीक्षण किया गया।उक्त कार्यवाही मे आदित्य कुार ,प्रभाारी आबकारी निरीक्षक मुसाफिरखाना व आबकारी स्टाॅफ संजय सरोज ,सुधीर पाठक,अभय प्रताप सिंह ,संजय सिंह,प्रेम शंकर शर्मा,बृजेश चन्द्र पाण्डेय आबकारी सिपाही व वाहन चालक सम्मिलित रहे।




