चित्रकूट

जिलाधिकारी ने आज रेलवे स्टेशन से स्वयं समूह की महिलाओं एवं आशा बहुओं की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चित्रकूट । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने आज रेलवे स्टेशन कर्वी से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आगामी विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है जिसमें आज कर्वी रेलवे स्टेशन से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा भारी संख्या में पहुंचकर मतदाता जागरूकता की तख्तियां लेकर रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करेंगी यह बहुत ही प्रसन्नता की बात है उन्होंने कहा कि कुछ लोग मतदान के दिन अनिच्छा आलस्य उदासीनता के कारण मतदान नहीं करते हैं वह लगभग 40 प्रतिशत लोग हैं हमें उन्हें जगाना होगा तभी वह सत प्रतिशत मतदान करेंगे उन्होंने कहा कि हम सब लोग देश के सामने चित्रकूट का एक उदाहरण पेश करना चाहते हैं, कि यहां पर मतदान का नया रिकॉर्ड लागू हुआ है। इस सोच के साथ हम सब लोग आगामी 27 फरवरी 2022 को मतदाताओं को जागरूक करके सत प्रतिशत मतदान कराने में अपनी अहम भूमिका निभाए। यह कार्य सुबह से ही शहर से लेकर गांव गांव तक घर घर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है और यह 24 व 25 फरवरी 2022 तक लगातार चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि 80 वर्ष से ऊपर वृद्धजनों दिव्यांग मतदाताओं को जो सुविधा निर्वाचन आयोग ने दिया है उसे भी हम लोग घर घर बता रहे हैं।
इसके पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी ने रेलवे स्टेशन पर जहां राष्ट्रीय ध्वज लगा है उसी जगह पर जनसमूह को राष्ट्रगान करके मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई। यह मतदाता जागरूकता रैली रेलवे स्टेशन से शुरू होकर शंभू पेट्रोल पंप पटेल तिराहा होते हुए ट्रैफिक चौराहा से शहीद स्थल पार्क पर समाप्त की गई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री साकेत बिहारी शुक्ला ने किया।
रैली के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी आकांक्षा सिंह, डीसी मनरेगा धर्मवीर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी राम अचल कुरील,स्वीप आइकन सुरेश प्रसाद सहित संबंधित अधिकारी तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का जनसमूह रैली में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button