फतेहपुर

जिलाधिकारी ने वेयर हाउस का लिया स्थलीय जायजा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। आज दिन बुधवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी फतेहपुर श्रीमती सी. इंदुमती ने जिला निर्वाचन कार्यालय (वेयर हाउस) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस परिसर का स्थलीय जायजा लिया। उन्होंने वेयर हाउस के प्रथम तल, द्वितीय तल को मौके पर जाकर देखा और कहा कि परिसर की साफ-सफाई नियमित रूप से कराने के निर्देश सम्बधितो को दिये साथ ही जिन दीवारों में सीलन व पेन्ट खराब हो गयी है,की कार्ययोजना बनाकर नियमानुसार कार्यवाही पूरी करते हुए कार्य कराया जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अविनाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर प्रभाकर त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी बिन्दकी अनिल कुमार यादव, अपर उप जिलाधिकारी,सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित सम्बंधित उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button