कन्नौज

जिला कारागार में निरुद्ध महिला बंदियो के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कन्नौज । कारागार में निरुद्ध महिला बंदियो में प्रभावकारी परिवर्तन लाने, उनके बहुमुखी कल्याण, स्वरोजगार, बंदियों को समाज की मुख्य धारा से जोडने एवं बंदियो के जीवन में उन्नति के उद्देश्य से अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला एवं सत्र न्यायालय कन्नौज के निर्देशन में श्रीमती लवली जायसवॉल अपर जिला जज (पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) कन्नौज व रमेश चन्द्र अग्रणी जिला प्रबन्धक कन्नौज के सहयोग से स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (बैंक ऑफ इण्डिया आर-सेटी ) कन्नौज द्वारा कारागार में निरूद्ध महिला बंदियों को ब्यूटीशियन कोर्स का 12.10.2023 को एक मासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता श्रीमती लवली जायसवॉल अपर जिला जज / पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज द्वारा किया गया।

सर्वप्रथम सचिव महोदया द्वारा दीप प्रज्वलित कर सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। तत्पश्चात जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी व रमेश चन्द्र एल0डी0एम कन्नौज  ने सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। सचिव महोदया द्वारा कारागार में निरूद्व महिला बंदियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के माध्यम से बेरोजगारी दूर कर स्वंय की आर्थिक स्थिति को सुदृढ किये जाने व उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम योजना से सम्बन्धित लाभों की जानकारियॉ दी ।

अधीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी द्वारा भी प्रशिक्षणार्थी महिला बंदियों की सहायता करने हेतु पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया तथा उनके द्वारा अपने उद्बोधन में महिला बंदियो को जीवन में उन्नति हेतु अनुशासन के साथ शान्तिपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने का संदेश दिया गया। प्रशिक्षण के शुभारम्भ से महिला बंदियों में अति उत्साह देखा गया तथा उनके द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा गया।

जेल अधीक्षक द्वारा सचिव महोदया एवं सभी उपस्थित सभी सदस्यो को कार्यक्रम कराये जाने के लिये एवं कार्यक्रम की सफलता के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सचिव महोदया द्वारा महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को टॉफी, बिस्कुट, चाकलेट आदि वितरित की गयी जिसे पाकर बच्चो में उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती लवली जायसवाल, अपर जिला जज / पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज रमेश चन्द्र अग्रणी जिला प्रबन्धक कन्नौज जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी प्रभारी कारापाल आशा देवी पाण्डेय उपकारापाल रामबहाल दुबें प्रभारी मुख्य कार्यालय पंकज कटियार  नितिन कटियार निदेशक बी0ओ0आई0 आर-सेटी जनपद-कन्नौज फेक्लटी इंचार्ज अरविन्द कुमार व महेन्द्र कुमार व ब्यूटीशियन टेनर आरती दुबें के साथ जेल वार्डर कुलदीप कुमार व सभी प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button