गोंडा
जिला कृषि अधिकारी ने बीज गोदाम का किया निरीक्षण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
तरबगंज (गोंडा)। शनिवार को उपनिदेशक कृषि शैलेंद्र कुमार शाही और जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने तहसील मुख्यालय स्थित कृषि संभाग और बीज गोदाम का निरीक्षण किया। तहसील संभाग में इन दिनों तकनीकी सहायक समेत कृषि विभाग के सभी कर्मियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में अमान्य और मिसमैच संशोधन सही करने के लिए लगाया गया है। उपनिदेशक शाही ने सभी कर्मियों को हर हाल में 25 मई तक किसान सम्मान निधि के सभी पात्र लाभार्थियों के आधार कार्ड समेत विभिन्न कागजात फीड कर देने और सभी किसानों की बैंकों से मिलकर केसीसी जारी कराने के निर्देश दिए। इस दौरान गोदाम प्रभारी धनंजय तकनीकी सहायक सुधीर सिंह अनिल मौर्या समेत कई कर्मी मौजूद रहे।




