जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई सम्पन्न

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन -2022 को सकुशल, निष्पक्ष, शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने ने पोलिंग पार्टी वाहनों/ मतदान कार्मिक को ड्यूटी पास देखकर 22 व 23 फरवरी, 2022 को टोल प्लाजा में टोल टैक्स फ्री करने , सीसीटीवी कैमरे का क्रियशील, एम्बुलेंस रखने के निर्देश टोल प्लाजा के पदाधिकारियों को दिये। नेशनल हाईवे में जहां निर्माण कार्य चल रहा वहां पर जेसीबी, हाइड्रा, तैयार रखने के साथ ही नोडल अधिकारी तैनात के निर्देश नेशनल हाईवे के पदाधिकारियों को दिये जिससे कि पोलिंग पार्टी के वाहनो को आने- जाने की सुगमता रहे। रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट को विधानसभावार रिटरिंग आफिसर अपने स्तर रख ले। ईएमएमसी की सूचना , मतदान कार्मिकों का बूथवार रेण्डमाइजेशन / बैनर व्यवस्था , ईवीएम स्ट्रांग रूम की व्यवस्था तथा सी एण्ड डी ईवीएम को अलग जमा कराये जाने की व्यवस्था, मतदेय स्थल के भवनों का अधिग्रहण , मतदाताओं को मतदान पर्ची उपलब्ध कराये जाने की बूथ फैसिलिटेशन पोस्टर के वितरण की स्थिति , बूथ एवं मतदान केन्द्र हेतु कोविड से सम्बन्धित सामाग्री एवं हेल्प डेस्क एवं थर्मल स्कैनर की व्यवस्था , वेबकॉस्टिंग वाले मतदेय स्थलों पर निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था , समस्त मतदेय स्थलों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ,सखी बूथ एवं आदर्श बूथ पर आवश्यक व्यवस्था, मतगणना कार्मिकों के नियुक्ति एवं प्रशिक्षण का विवरण , पोस्टल बैलेट की सूचना का एन ० आई ० सी ० के लिंक पर अपडेशन , की बिंदुवार समीक्षा किया। आदर्श बूथ, पिंक बूथ, सखी बूथ में सजावट, साफ- सफाई की व्यवस्था, हेल्पडेस्क, फीडिंग कार्नर आदि का विशेष रूप से अवश्य रखे। मतदेय स्थलों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के लिए तहसीलवार कंट्रोल सेंटर बना ले साथ ही विद्युत कार्मिक/ अधिकारी तैनात करने, वेबकास्टिंग वाले बूथ में विद्युत की विशेष ध्यान रखने के निर्देश विद्युत अधिक्षण अभियंता को दिये।।वोटर स्लिप का वितरण का प्रमाण पत्र अवश्य ले। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश, प्राशिक्षु आई0 ए0 एस0 श्री नवनीत सेहरा, सुश्री निधि बंसल,उपजिलानिर्वचन अधिकारी श्री विनय कुमार पाठक, अपरजिलाधिकारी न्यायिक श्री धीरेंद्र प्रताप, उपजिलाधिकारी सदर, खागा, बिन्दकी, समस्त रिटरिंग ऑफिसर, अपर उप जिलाधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह, सिंहमुख्य चिकित्सा अधिकारी,एलडीएम बैंक,जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।




