गोंडा

जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । उपायुक्त,एन.आर.एल.एम. नरेश बाबू सविता की अध्यक्षता में नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न हुई। बैठक में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी तरंग सारस्वत ने वित्तीय वर्ष 2020 – 21 की कार्य योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, युवाओं का अभिमुखी करना , व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम एवं सहायता अभियान, बुनियादी व्यवसायिक शिक्षा, कैरियर मार्गदर्शन एवं कैरियर परामर्श, कोविड-19 रोकथाम, डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एवं टीमों की स्थापना, यूथ लेड फिट इंडिया मूवमेंट, युवा मंडलों को स्पोर्टस सामग्री, विकासखंड स्तरीय खेलकूद समागम, जिला स्तरीय कला एवं सांस्कृतिक संवर्धन कार्यक्रम, क्लीन विलेज ग्रीन विलेज पर युवाओं का प्रशिक्षण, जन जागरण अभियान पर युवाओं का प्रशिक्षण, युवा मंडल विकास कार्यक्रम एक्शन प्लान तैयार करने हेतु, राष्ट्रीय युवा सप्ताह का आयोजन, जिला युवा सम्मेलन, महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ समारोह आयोजन, स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान, स्वच्छता पखवाड़ा, उत्कृष्ट युवा मंडल पुरस्कार तथा देश भक्ति और राष्ट्र निर्माण विषय पर भाषण प्रतियोगिता आदि की विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी, कैप्टन राजेश द्विवेदी हिंदुस्तान स्काउट सचिव, रुचि मोदी समाजसेवी और विनय श्रीवास्तव ने भी अपने – अपने विचार रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button