सहारनपुर

जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। सहारनपुर होजरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के द्वारा 1 जनवरी 2022 से जीएस टी काउंसिल की सिफारिश पर होजरी उत्पादों अंडरवियर बनियान  कपड़े पर जीएसटी 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने का जोरदार तरीके से विरोध किया गया। पूरे देश के अंदर जीएसटी वृद्धि पर विरोध हो रहा है लेकिन ना तो सरकार ने जीएसटी काउंसिल इस पर ध्यान दे रही है इसके विरोध में आज हाजिरी एसोसिएशन के द्वारा भैंस को जीएसटी काउंसिल का रूप देखकर उसके आगे बीन बजाई गई जैसे भैंस् के आगे लगातार बीन बजाते रहो उसको कुछ सुनाई नहीं देता उसी प्रकार जीएसटी काउंसिल और सरकार भी उद्यमियों की मांग पर ध्यान नहीं दे रही है इसके विरोध में संस्था के अध्यक्ष मनजीत सिंह अरोड़ा ने कहा यह वृद्धि जीएसटी काउंसिल के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है जब तक जीएसटी काउंसिल इन बढ़ी हुई दरों को वापस नहीं लेते तब तक संघर्ष जारी रहेगा यदि जस्टिन वृद्धि होती है तो न केवल करप्शन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि सरकार को रेवेन्यूकम होगा  संस्था के महामंत्री घनश्याम माहेश्वरी सफल संचालन किया तथा उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी से इस ओर ध्यान देने के लिए कहा होजरी उद्योग लाखों लोगों को रोजगार देने का काम करता है उन्होंने कहा यदि 5 से 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई तोहर उद्योग बंदी के कगार पर आ जाएंगे संस्था द्वारा मांग की गई बड़े भाई जीएसटी दर वापस ली जाए और होजरी उद्योग को बचाया जाए चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज व सर्विसेज  के चेयरमैन वरिष्ठउद्यमी श्री सुशील सरदाना जी व पूर्व अध्यक्ष किशनलाल मक्कड़ जी ने कहा यह दिए जीएसटी वृद्धि वापस नहीं होती तो हम अपने उद्योगों को बंद करके उनकी चाबियां सरकार को सौंप देंगे श्री मनोज जैन जी श्री वैभव कंबोज जी श्री जगदीश जी अजमल जी कुतुबुद्दीन जी रवि कालरा जी पंकज अग्रवाल जी संस्था के संरक्षक श्री सतपाल कंबोज जी ने जीएसटी वृद्धि के विरोध में अपना संबोधन दिया और कहा यह वृद्धि होजरी उद्योग को नेस्तनाबूद कर देगी विरोध प्रदर्शन में अविनाश अरोड़ा अरुण अग्रवाल प्रमोद साहनी पंकज अग्रवाल गोल्डी मक्कड़ शाहिद मुजम्मिल आदि हाजिरी उद्यमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button