फतेहपुर
जीवन यदि जरूरी है तो वृक्ष बहुत जरूरी है

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर। मानव मंगल संस्थान ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज गांव कांधी व फरीदपुर में वृक्षारोपण कर लोगों को दिया संदेश , समूह की महिलाएं व तथा ग्रामीणों को जन जागरूकता अभियान के तहत बैठक में लोगों को बवअपक वैक्सीन टीकाकरण व साफ सफाई के प्रति जागरूक किया और यह आग्रह किया कि हर व्यक्ति को एक से एक पौधा अवश्य लगाना है यह संकल्प ले। संस्थान की उपाध्यक्ष ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अंग है इससे ऑक्सीजन मिलती है इसके बिना जीवन की एक सास भी हम लोग नहीं ले सकते हैं अतः आप सभी से अपील है कि एक एक वृक्ष अवश्य लगाएं। आज के कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग सुनीता गुप्ता जी आशा श्रीमती सरोज जी माया देवी राजन बंदना जी हर्ष द्विवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।




