कला-साहित्य
जीवन सूना बिन तुम्हारे

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
जीवन सूना बिन तुम्हारे
तुम बिन देखो हम हारे
लौट आओ प्रितम प्यारे
तुम बिन हम जैसे बेसहारे।।
लौट आओ मेरे प्रियतम प्यारे।।2।।
टूट ना जाऐं सांसों की तारें
हम तो पूरा जीवन थे वारे
हरपल सोचे सिर्फ़ तेरे बारे
तुम्ही रोशनी तुम्हीं आंखों के तारे।।
लौट आओ ओ प्रियतम प्यारे।।2।।
बिन तेरे ना लगे चांद सितारे प्यारे
हर ओर लगे जैसे हैं सब अंधियारे
सून सो गये जैसे ये हसीन नज़ारे
छाऐ ना मनोहारी बदरा अब कारे-कारे।।2।।
लौट आओ मेरे प्रियतम प्यारे।।2।।
वीना आडवानी”तन्वी”
नागपुर, महाराष्ट्र


