बस्ती

जेडी कंस्ट्रक्शन के मालिक-ठेकेदार पर गैर-इरादतन हत्या की एफआईआर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बस्ती : जिले के बनटिकरा में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की छत बृहस्पतिवार को गिर गई थी। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी। मामले में मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर सोनहा पुलिस ने जेडी कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार व जेडी कंस्ट्रक्शन के मालिक जेडी मिश्रा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा निवासी मृतक रामलौट के चचेरे भाई संतोष कुमार ने सोनहा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बनटिकरा में यूपी सिडको की ओर से स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके ठेकेदार जेडी कंस्ट्रक्शन के मालिक जेडी मिश्रा हैं। कार्मिकों ने उन्हें बार-बार इसकी सूचना दी कि जमीन गीली है। लिंटर डालना सही नहीं होगा।
इसके बाद भी ठेकेदार गाली देकर जबरदस्ती कार्य करा रहे थे। जिसके चलते उसके चचेरे भाई की मौत हो गई। एसओ सोनहा शैलेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सांसद निधि से लगभग ढाई करोड़ की लागत से भानपुर तहसील क्षेत्र के बनटिकरा में इंडोर स्टेडियम का निर्माण हो रहा था। इसी बीच अचानक से स्टेडियम की छत गिर गई।
जिसके नीचे दबकर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुआ निवासी रामलौट चौध पुत्र राम अछैवर चौध की मौत हो गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी ने बताया था कि मृतक रामलौट शटरिंग का मेन मिस्त्री था। उसी की ओर से शटरिंग लगाई गई थी। पानी के चलते सर्पोट के लिए लगी बांस की बल्ली खिसक गई। इसके चलते यह हादसा हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button