उत्तर प्रदेशलखनऊ

जेलों में भी घुस गया कोरोना

अकेले नैनी जेल के 123 कैदी पॉजिटिव

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारीहै। प्रदेश की जेलों में कैदी कोरोना का शिकार हैं। यूपी में 1641 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। जेल प्रशासन की ओर से वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। यूपी में 45 अस्थाई जेलें बनायी गयी है। यूपी की जेलों में कोरोना ने पॉव पसार दिये हैं। कैदियों ही नहीं कारागार के कारिंदों के सामने भी संकट उत्पन्न हो गया है। बाँदा जेल में बंद विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के कोरोना पॉजिटिव होने चर्चे सुर्खिया बन चुके हैं। वही बांद्रा जेल के कई और कैदियों के कोरोना संक्रमित हो की जानकारी आयी है। धर्मनगरी प्रयागराज में कोरोना संक्रमण से हालात बिगडे हैं। नैनी सेंट्रल जेल में बंद 123 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जेल में कैद 114 पुरुष और 9 महिला कैदी कोरोना संक्रमित हैं।कोरोना संक्रमित मरीजों को कोविड केयर सेंटर में रखा गया है। जेल में 120 बेड का कोविड केयर सेंटर तैयार किया है। कोरोना पॉजिटिव कैदियों की देखभाल के लिए दो हेल्थ वर्कर और डॉक्टर तैनात है। कैदियों की सेहत बिगड़ने पर एसआरएन अस्पताल रेफर होंगे। एक जेलर दो डिप्टी जेलर और 12 वार्डन कोरोना पॉजिटिव हैं। सीनियर जेल सुपरिटेंडेंट पी एन पांडेय के अनुसार, जेल कर्मचारियों, अधिकारियों के दर्जन भर से अधिक परिजन भी संक्रमित मिले हैं। जेल सैनिटाइज की जा रही है। नैनी सेंट्रल जेल में 2060 कैदियों को रखने की क्षमता है लेकिन मौजूदा समय में 4,275 कैदी नैनी सेंट्रल जेल में कैद हैं। जेल में बंद कैदियों को कोरोना संक्रमण से बचाना चुनौती हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button