भदोही

जेल में बंद पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की करीब 2 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

भदोही : जेल में बंद पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की एक करोड़ 84 लाख की अचल संपत्ति प्रशासन ने कुर्क करते हुए वहां कुर्की का बोर्ड लगा दिया है। कुर्क संपत्ति का प्रशासक तहसीलदार ज्ञानपुर को नियुक्त किया गया है। आरोप है कि विजय मिश्रा ने रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी की सात बीघे से अधिक जमीन और आम का बाग उन्हें डरा धमका कर अपने भतीजे और बहु के नाम रजिस्ट्री करा लिया था। अपराध से अर्जित संपत्तियों के जब्तीकरण के क्रम में उक्त संपत्ति जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क किया गया है।

गौरतलब है कि विजय मिश्रा ज्ञानपुर विधानसभा से चार बार लगातार विधायक रहे और वर्तमान में रिश्तेदार की संपत्ति कब्जा करने और युवती से दुष्कर्म के मामले में आगरा जेल में बंद हैं। प्रदेश में चिन्हित माफिया में विजय मिश्रा का भी नाम है और इसी के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button