ज्ञानवापी में एएसआई के सर्वे पर बोले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, कहा, हमें डर है कि…

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
नयी दिल्ली : वाराणसी में ज्ञानवापी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद सर्वे का रास्ता साफ हो गया है। एएसआई के सर्वे पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा ASI की रिपोर्ट आएगी तो बीजेपी एक नरेटिव सेट करेगी। हमें डर है कि कहीं 23 दिसंबर या 6 दिसंबर जैसी घटनाएं न हो जाए। हम नहीं चाहते कि बाबरी मस्जिद जैसे मामले और खुल जाएं। ओवैसी ने कहा, हमको डर ये है कि जब एएसआई की रिपोर्ट आएगी, तो बीजेपी और आरएसएस एक नैरेटिव सेट करेगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट का ऑर्डर आने से पहले सीएम योगी श्बिल्डिंग पुकार-पुकार के वाला बयान दे चुके हैं। जैसे ही एएसआई की रिपोर्ट आएगी, वैसे ही फिर देश में नैरेटिव सेट किया जाएगा। हमें डर ये है कि कहीं 23 दिसंबर ना हो जाए, कहीं 6 दिसंबर हो जाए और फिर कई बाबरी मस्जिद जैसे केस ना खुल जाएं। जब बाबरी मस्जिद का फैसला आया था तो मैंने कहा कि ये सब मु्द्दे खुलेंगे।
वहीं, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के चार साल पूरे होने के बारे में पूछे जाने पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,…हमारे तीन सैनिकों को पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने मार डाला और आप उनके (पाकिस्तान) साथ विश्व कप मैच खेलेंगे? ज्ञानवापी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने शनिवार को दूसरे दिन ज्ञानवापी परिसर में वैज्ञानिक सर्वेक्षण का काम शुरू किया। शनिवार को दूसरे दिन के सर्वे कार्य में मुस्लिम पक्ष के पांच लोग भी शामिल हुए। एएसआई टीम शनिवार सुबह ज्ञानवापी परिसर पहुंची और दूसरे दिन का सर्वे कार्य शुरू किया, जो शाम पांच बजे समाप्त होगा।
इससे पहले, इलाहाबाद हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद एएसआई की एक टीम कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार सुबह ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हुई थी और सर्वेक्षण कार्य शुरू किया था। शुक्रवार को मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भई सर्वेक्षण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। हालांकि, सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने एएसआई को सर्वेक्षण के दौरान परिसर में किसी भी तरह की तोड़फोड की कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया था।




