गोंडा

जड़ी बूटी व योग में है हर रोग को खत्म करने की शक्ति

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोण्डा : जड़ी_बूटी_दिवस के शुभ अवसर पर गांधी पार्क में उपस्थित बाल योगियों ने औषधीय पौधों का रोपण किया गया।  इसके उपरांत नीम गिलोय तुलसी एलोवेरा_आंवला_हरसिंगार_निर्गुंडी_दमबेल सहित अन्य पौधों का वितरण भी किया गया। इस दौरान योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने लोगों को औषधि पौधों एवं योग के महत्व की जानकारी दी। योगाचार्य ने कहा धरती को बचाने के लिए जड़ी बूटियों का रोपण संरक्षण और संवर्धन करना अति आवश्यक है।

योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा की योग व आयुर्वेद के नियमित प्रयोग से हम अपनी,रोग_प्रतिरोधक_क्षमता को बढ़ा सकते हैं। यह औषधियां हमें समस्त प्रकार के रोगों से मुक्ति दिला सकती हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में हम सब एलोपैथी इलाज के चक्कर में पड़कर अपने धन और तन  दोनों का नुकसान कर रहे हैं। योग – आयुर्वेद की शरण में आकर हम सभी अपने तन व धन दोनों को बचा सकते हैं। इसलिए आप सभी नियमित रूप से योग प्राणायाम के साथ-साथ आयुर्वेदिक औषधियों को अपने जीवन में जरूर आत्मसात करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button