सहारनपुर
झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना बनाया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। सावन की झमाझम बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया और इस बारिश में धरती की प्यास बुझाते हुए मौसम को ठंडा किया और छोटे-छोटे बच्चे इस बारिश में भीग कर खेल करते नजर आए और बारिश का आनंद लेते दिखे तो वहीं दूसरी ओर इस बारिश ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है चारों ओर सड़कों पर कीचड़ भरी है और लोगों को वहां निकलना दूभर हो गया है कई गाड़ियां वहां पर कीचड़ की वजह से 10 गई जिसको क्रेन से निकलवाना पड़ा और इस वजह से आने जाने वाले कांवड़ियों को भी आने वाले समय में परेशानी का सामना करना पड़ेगा अंबाला रोड घंटाघर आसपास की सड़कें कीचड़ के पानी से सटी हुई हैं और लोगों का वहां से निकलना दूभर हो गया है।




