जालौन

झूम कर बरसे बदरा, लोगों को मिली गर्मी से राहत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन। बुंदेलखंड के जालौन में मानसून ने दस्तक दे दी। शुक्रवार की रात से शुरू हुई बारिश शनिवार की सुबह भी जारी रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश से तापमान में भी गिरावट आई। मौसम विभाग ने बताया था कि 17 जून से उत्तर भारत में मानसून दस्तक दे सकता है, जिसके बाद बुंदेलखंड के जालौन में शुक्रवार से ही मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला था। पहले तेज हवाएं चली बाद में धीरे-धीरे बादल घुमने लगे।

देर रात को मूसलाधार बारिश भी देखने को मिली थी, लेकिन यह बारिश शनिवार को भी जारी रही शनिवार की सुबह से ही बादल अपना आसमान में डेरा जमाए हुए थे। इसके साथ ही तेज हवा भी चल रही थी। दोपहर होते-होते तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश होने लगी। इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले कई दिनों से लोगों का भीषण गर्मी ने हाल बुरा कर दिया था और तापमान भी 45 से 47 के बीच पहुंच रहा था, लेकिन शुक्रवार से शुरू हुए बारिश ने तापमान को 45 डिग्री से 10 डिग्री कम 35 पर ला दिया है।

एक समय लोगों को एसी के बिना दोपहर काटना मुश्किल साबित हो रहा था, लेकिन इस बारिश ने तापमान में गिरावट आई है। लोग सिर्फ पंखे को ही चलाकर दोपहर काट रहे है। बताया जा रहा है कि जालौन में लगातार तीन दिन तक बारिश होनी है, यह बारिश किसानों को खरीफ की फसल में भी फायदा दे सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button