टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी जल्द देंगी गुड न्यूज, शेयर की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए बेहद खूबसूरत तस्वीर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर में अपनी खास पहचान कायम कर चुकीं अदाकारा मोहिना कुमारी भले ही अब इंडस्ट्री से दूरी बनाकर चल रही हो लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस के साथ हमेशा कनेक्ट रहती हैं। फिलहाल, एक्टिंग करियर से दूर एक्ट्रेस इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में व्यस्त चल रही हैं। यही नहीं बहुत जल्द एक्ट्रेस को मां बनने का सुख भी प्राप्त होने वाला है। जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने फैंस को सोशल मीडिया के जरिये दी है।
दरअसल, मोहिना कुमारी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति संग कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। जिसमें वह अपने पति सुयश रावत संग पोज दे रही हैं साथ ही अपना बेबी बंप फ्लांट करते हुए दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों को शेयर करके एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है, एक नई शुरुआत की शुरुआत। सभी के साथ खुशखबरी साझा करना प्यारी तस्वीरों के लिए धन्यवाद आपने इसे हमारे लिए इतना खुशी का दिन बना दिया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक अन्य पोस्ट भी फैंस के साथ शेयर की है। मोहिना की यह तस्वीरें भी उनके प्रेगनेंसी पीरियड की दिखाई पड़ती है।
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेयर करके एक्ट्रेस ने लिखा, नए चरण को गले लगाते हुए। भगवान को उसकी कृपा के लिए धन्यवाद। वहीं इन फोटोज के अलावा मोहिना कुमारी सिंह ने अपनी सासु मां और जेठानी व भतीजे के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कैमरे के लिए पोज दिया है। फोटो में साथ में तीनो बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।
बताते चले, मोहिना कुमारी सिंह और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत 14 अक्टूबर 2019 को शादी के बंधन में बंधे थे। इस जोड़े की शादी बहुत धूमधाम से हरिद्वार में संपन हुई थी, जिसमें टीवी जगत से लेकर राजनीति तक के कई दिग्गज लोगों ने शिरकत की थी। अब दोनों की शादी के करीब दो साल से ज्यादा का समय पूरा हो जाने के बाद मोहिना और सुयश रावत अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।




