फतेहपुर

टोल फ्री नम्बर की उपयोगिता के विषय में किया गया जागरूक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। महिला कल्याण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत शासन की मंशानुरूप नव भारतीय जूनियर हाईस्कूल, पीरनपुर फतेहपुर में जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। विद्यालय में उपस्थित समस्त बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित 1090 1098, 181, 102, 108, 112 आदि समस्त टोल फ्री नम्बरों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उपरोक्त टोल फ्री नम्बर की उपयोगिता के विषय में जागरूक किया गया।
जन जागरूकता के दौरान विद्यालय में उपस्थित बालिकाओं को गुड टच एवं बैड टच की जानकारी उपलब्ध कराते हुए महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए योजनाओं को आम जनमानस तक पहुँचाये जाने का आग्रह किया गया है। जन जागरूकता के दौरान श्रीमती पूनम तिवारी, महिला कल्याण अधिकारी, श्रीमती सरिता भारती जिला समन्वयक, प्रधानाध्यपक नव भारतीय जूनियर हाईस्कूल आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button