आजमगढ़

ट्रांसफार्मर जलने से गांव की बिजली गुल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बिलरियागंज : आजमगढ़ स्थानीय थाना क्षेत्र छीही बाजार में आज 5 दिन से शार्ट सर्किट के कारण ट्रांसफार्मर जलने के कारण बिजली गुल हो गई है वहीं पर आज बकरीद का त्यौहार होने के कारण ही लोगों को बिजली नहीं मिल पाई जिससे उनके जीवन गर्मी के कारण अस्त व्यस्त हो रहे हैं। गर्मी से लोग बिहाल हो गए हैं आज 5 दिन पहले पटवध हाइडिल पर अवगत करा दिया गया कि शार्ट सर्किट के वजह से 100 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया है लेकिन वहां के जेई वह कार्यकर्ताओं ने इसको बदलवाने का काम नहीं किया जिसमें आज भी क्षेत्र में बिजली के अभाव में गर्मी से लोग काफी परेशान दिखे जबकि आज त्यौहार के दिन बिजली की सख्त जरूरत होती है लेकिन यह त्यौहार में भी बिजली नहीं मिल पाई। जिसमें हम्माद प्रधान रफिउल्लाह आजमी आदि सैकड़ों लोग परेशान दिखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button