फतेहपुर
ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक ने दम तोड़ा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम करिश्मा के समीप बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे 32 वर्षीय युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी अवध बिहारी विश्वकर्मा का पुत्र कमलेश विश्वकर्मा बाइक द्वारा रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह करिश्मा गांव के समीप पहुंचा कभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर भेज दिया।




