ट्विटर पर छलका भूमि पेडनेकर का दर्द, 24 घंटे में हुई एक्ट्रेस के 2 करीबियों की मौत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
कोरोना महामारी के चलते देश इस वक्त बेहद ही मुश्किल हालातो का सामना कर रहा है। रोज कोविड से संक्रमित होने वालो और उसके चलते मरने वालो के आकड़े तेजी से बढ़ रहे है। देश इस वक्त एक बेहद ही नाजुक दौर से गुजर रहा है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने सभी को तोड़ कर रख दिया है। अब लोग हॉस्पिटल में बेड और ऑक्सीजन जैसी चीजो के लिए तरस रहे है। हालांकि इस मुश्किल घडी में पूरा देश एकजुट नजर भी आ रहा है। कई सेलेब्स मदद के लिए आगे आए हैं और लगातार अपने सोशल मीडिया के जरिए लोगों की मदद करने की हर मुमकिन कोशिश में जुट गए है।
ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी कोरोना काल के इस बुरे दौर में लगातार लोगों की मदद रही हैं और जरूरी जानकारियों अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर ये जानकारी दी है कि उन्होंने 24 घंटे के अंदर अपने दो बहुत करीबी लोगों को खो दिया है और तीन की हालत बहुत गंभीर है। लेकिन एक्ट्रेस का कहना है कि उनके पास अभी दुख मनाने का भी समय नहीं है, क्योंकि वो अभी लोगों की मदद कर रही हैं जिन्हें वो बचा सकती हैं। एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैंने 24 घंटे में अपने दो ऐसे लोगों को खो दिया जिन्हें हम प्यार करते थे, और तीन की हालत बहुत नाजुक है।
मैंने अपना पूरा दिन उन लोगों के लिए ऑक्सीजन और बेड्स की तलाश में बिताया है जिन्हें हम बचा सकते हैं। दुख के लिए कोई जगह नहीं, केवल एक्शन। इसके खत्म होने का अब और इंतजार नहीं कर सकती। कृपया अपना थोड़ा सा योगदान दें। आपको बता दें कि कोविड 19 की दूसरी लहर से फिल्म इंडस्ट्री भी नहीं बच पाई है। एक के बाद एक कई बॉलीवुड सितारे इसके चपेट में आये। खुद भूमि भी कोरोना वायरस का शिकार हो चुकी हैं और अब ठीक होकर वो लोगों की मदद कर रही हैं। देश के लिए उनका जो फर्ज है वो बखूबी इस वक्त निभाते हुए नजर आ रही है।




