गोंडा

डाकघरों व लोकवाणी केंद्रों पर ऑनलाइन के नाम पर मची है लूट

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मनकापुर (गोंडा)। आधार कार्ड बनवाने व आधार से मोबाइल लिंक करवाने के नाम पर डाकघरों व लोकवाणी/सीएससी केंद्रों पर किसानों से खुलेआम सरकारी फीस से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं।जिसकी शिकायत कुछ लोगों ने उपजिलाधिकारी से की है। किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी लाभ पाने के लिए केवाईसी अपडेट होना जरूरी है। जिसमे आधार से मोबाइल नंबर लिंक किया जाता है। जिसका काम डाकघर,जनसेवा,लोकवाणी(सीएससी) केंद्रों पर किया जा रहा है। इसकी सरकारी फीस 30 रुपये व 20 रुपये केंद्रों का कमीशन निर्धारित है। लेकिन इन केंद्रों द्वारा भोली भाली जनता को लूटने का काम किया जा रहा हैं। सोमवार को डाकघर में आधार लिंक करवाने आये चांद पुर गांव निवासी भोल्लर,बेनीपुर गांव निवासी सुमन,गीता,मेचुका गांव निवासी तुलसी राम,उपाध्याय पुर गांव निवासीरामअवतार,गुनौरा गांव निवासी मिट्ठू,मनकापुर गांव निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि आधार लिंक करवाने में 100-100 रुपये लिए गए हैं।

झलहा अशरफपुर गांव निवासी विजय कुमार तिवारी ने बताया ऑपरेटर द्वारा उससे 200 रुपये लेकर आधार लिंक किया गया है।इसी क्रम में कस्बा के अन्य जनसेवा केंद्रों पर पड़ताल किया गया तो वहां भी धुसवा चैनपुरा गांव निवासी आविद अली व गंगाराम ने बताया कि 120 रुपये आधार लिंक करने के लिए गए हैं।इसी तरह ग्रामीण अंचलों के जनसेवा केंद्रों पर पड़ताल के दौरान पता चला कि आधार लिंक करवाने के नाम पर लोगों से 300 से 500 रुपए तक धन उगाही की जा रही है।इस मामले में उपजिलाधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया कि शिकायत मिली है यह गंभीर मामला है टीम भेज कर औचक जांच करवाई जायगी।गड़बड़ी पाए जाने पर कार्यवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button