गोंडा
डीएम की अध्यक्षता में राज्यकर विभाग की बैठक हुई सम्पन्न

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गोंडा। जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में राज्यकर विभाग की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जनपद के समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष व डीडीओ उपस्थित रहे। बैठक में राज्यकर विभाग के अधिकारियों के द्वारा जनपद के सभी विभागाध्यक्षों व डीडीओ को जीएसटी के संबंध में विस्तृत जानकारी देते कहा कि यह सुनिश्चित करें कि आपके विभागों में किये जा रहे भुगतानों में नियमानुसार एस जी.एस.टी एवं सी जी.एस.टी की कटौती करने के बाद में ही भुगतान किया जाय।इस अवसर पर समस्त विभागों के वीडियो सहित संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।




