उत्तर प्रदेशलखनऊ
डीएम कोरोना पॉजिटिव, रोशन जैकब को लखनऊ की जिम्मेदारी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। यूपी में कोरोना ने अब तो रुलाना शुरू कर दिया है। डॉक्टर, अफसर और जनप्रतिनिधि भी चपेट में हैं।व्यवस्था से जुड़े लोग परेशान हैं तो आमजन की चिंता बढ़नी स्वाभाविक है। लखनऊ जिलाधिकारी कोरोना पॉजिटिव हैं। लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश सिंह की कोरोना पॉजिटिव आयी है। इतना ही नहीं डीएम लखनऊ समेत कई आईएएस और आला अधिकारी कोरोना पॉजिटिव हैं। आईएएस अधिकारी हेमंत राव, कंचन वर्मा, मनोज सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल भी कोरोना की चपेट में हैं। उन्होंने प्रारम्भिक जांच करवायी तो जानकारी में आया। लखनऊ डीएम के पास एलडीए वीसी का भी चार्ज है। लखनऊ के पास फुल टाइम कलेक्टर भी नहीं है।लखनऊ कोरोना की भयानक चपेट में है। यूपी में लखनऊ सबसे बुरी हालत में है।




