जालौन

डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कई चिकित्सक मिले अनुपस्थित, अस्पताल में गंदगी देख जताई नाराजगी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन। जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने उरई पुरुष जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षक से अस्पताल में खलबली मच गई। इस दौरान अस्पताल के 4 चिकित्सक अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही चेतवानी दी कि यदि यह डॉक्टर अनुपस्थित मिलते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाए। अस्पताल में गंदगी देख अधीनस्थों की फटकार लगाते हुए सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए। स्पष्टीकरण भी मांगा।
शुक्रवार को डीएम ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मचारियों के कार्यों के प्रति सजगता देखने के लिए अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सुबह 8 बजे वह अधीनस्थों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और यहां पर जनरल वार्ड, पैथोलॉजी, दंत चिकित्सक कक्ष, पंजीकरण कक्ष, दवा वितरण कक्ष सहित विभिन्न वार्डों का गहनता से निरीक्षण किया।
यहां पर मरीज चिकित्सकों का इंतजार करते हुए मिले, जबकि विभिन्न रोगों के 4 विशेषज्ञ डॉक्टर ईएनटी वीपी सिंह ओपीडी में कार्यरत डॉक्टर अरविंद श्रीवास्तव, डॉक्टर सोनी, डॉक्टर अर्चना विश्वास अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी। कहा कि अस्पताल में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सभी डॉक्टर समय से आकर मरीजों की समस्याओं को देखें।
निर्धारित समय तक कहीं भी बाहर नहीं रहेंगे। मरीजों को हर तरह से स्वास्थ्य चिकित्सा का लाभ मिलना चाहिए। सरकार की प्राथमिकता है कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जनता को गुणवत्ता के साथ मिले। किसी भी दशा में मरीजों को बाहर की दवा न लिखी जाए।
दवा जन औषधि केंद्र से ही उपलब्ध कराई जाएं। वहीं अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर और 8 बजे तक सफाई कर्मचारियों को झाड़ू पोछा लगाता देख उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने सुपरवाइजर को स्पष्ट निर्देश दिए कि 8 बजे के पहले सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाए। उन्होंने कहा कि यदि दोबारा यह स्थिति मिली तो सुपरवाइजर की सेवा को समाप्त किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button