जालौन

डीएम ने त्यौहारों पर साफ सफाई बनाने के दिए निर्देश

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में रक्षा बंधन एवं मुहर्रम के त्यौहार पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु समस्त धर्मों के धर्मगुरु के साथ पीस कमेटी की बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी धर्मों के लोगों से सहयोग की शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी त्यौहारों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत हर्षोल्लास, आपसी सहयोग एवं भाइचारे के साथ मनाएं। नगर पालिका, जल संस्थान, विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 अगस्त से रक्षाबन्धन तक जनपद में सफाई व्यवस्थाएं, विद्युत व्यवस्था एवं पानी की आपूर्ति में लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त से 22 अगस्त तक सफाई कराने के बाद चूना डालने का कार्य प्रतिदिन कराया जाए। कहा कि सभी लोग त्योहार मनाएं और दूसरों की भावनाओं को भी ध्यान में रखें। अशांति फैलने की आशंका है तो उसे हर हाल में रोका जाए। प्रशासन को सूचित करें। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ने अवगत कराया कि जनपद में 183 ताजियां रखे जाते है किसी भी स्थान पर नियम विरूद्ध नए ताजिये न रखे जाए। ताकि किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। त्यौहार को सौहार्दपूर्ण ढंग से परंपरागत तरीके से मनाए। व्यवस्था बनाये रखने हेतु समस्त थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश जारी कर दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ऊषा सिंह, अपर जिलाधिकारी पूनम निगम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button