उत्तर प्रदेशबहराइच

डीएम व एसपी ने किया मतगणना स्थलों का निरीक्षण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बहराइच । त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 की मतगणना प्रकिया स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने तथा मतगणना प्रकिया के दौरान मतगणना स्थलों पर कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिए की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने विकास खण्ड चित्तौरा, पयागपुर, फखरपुर, कैसरगंज के मतगणना स्थलों कृषि उत्पादन मण्डी समिति बहराइच, पयागपुर,कैसरगंज तथा चौधरी सियाराम इण्टर कालेज फखरपुर का निरीक्षण कर मौजूद अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
मतगणना स्थल के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने सम्बन्धित सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों, खण्ड विकास अधिकारियों व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना स्थल पर अनावश्यक भीड-भाड़ न होने दे, कोविड-19 के सुरक्षात्मक प्रोटोकाल का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय। मास्क का प्रयोग और सोशल डिस्टेन्सिंग का कड़ाई से अनुपालन के साथ राज्य निर्वाचन आयोग के गाइड लाइन के अनुसार मतगणना प्रकिया पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराया जाय। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि मतगणना स्थल पर पर्याप्त मात्रा में सेनेटाइजर, मास्क, हैण्डग्लब्स, थर्मल स्क्रेनर इत्यादि की उपलब्धता भी बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, पयागपुर कीर्ति प्रकाश भारती, कैसरगंज महेश कुमार कैथल, पीडीडीआरडीए अनिल कुमार सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button