डीएम से बुन्देली सेना की मांग- नांदी मोड़ तिराहे का पाटा जाए बड़ा गढ्ढा
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
चित्रकूट l पहली बारिश में ही नांदी मोड़ तिराहा तालाब बन गया l कई गांव के लोगों और नांदी हनुमान मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा l बुन्देली सेना ने जिलाधिकारी से समस्या निराकरण की मांग की है। बुन्देली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि कर्वी-राजापुर मार्ग से नांदी की ओर मुड़ने वाले तिराहे में विशाल गढ्ढा है l पहली बारिश में ही यह गढ्ढा तालाब की शक्ल में बदल गया l चार पहिया और दो पहिया वाहन चालक फिर भी किसी तरह इस गढ्ढे को पार कर लेते हैं लेकिन पैदल राहगीरों को भारी मशक्कत झेलनी पड़ती है l अभी बारिश का पूरा समय शेष है ऐसे में लोग बुरी तरह हलाकान होंगे l इसी रास्ते से आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का रास्ता है l साथ ही इसी मार्ग से नांदी के प्रसिद्ध हनुमानजी के दर्शन करने हजारों लोग जाते हैं l बुन्देली सेना ने जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल से मांग की है कि व्यापक जनहित को देखते हुए नांदी तिराहे के गड्ढे को जल्द से जल्द पाटकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाय l




