कला-साहित्य

डूब मरो चुल्लु भर पानी में

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

धारा 370 जब से हट गई
सकते में घाटी के नेता सारे
पिछले सत्तर सालों से तो
थे इनके ही बारे न्यारे

लूटा हिंदुस्तान का पैसा
तिजोरियां अपनी भर ली
लोगों को धकेला दहशतगर्दी में
नौजवानों की ज़िंदगी तबाहकर दी

लोगों को आगे कर देते
खुद करते रहते हैं ऐश
भारत की पढ़ाई लगती नहीं अच्छी
बच्चे इनके पढ़ते विदेश

करवाओ इन सबकी प्रॉपर्टी की
सी बी आई से जांच
कहाँ से आता इतना पैसा
साँच को क्या आंच

दिल्ली गलत बुलाया इनको
इनकी असली जगह है जेल
खाते नमक हैं भारत का पर
पाकिस्तान का खेलते खेल

देशद्रोही हैं यह सब नेता
इनको जितना मर्जी रोको
एक उपाय है इनका केवल
इन सबको अब अंदर ठोको

जीते जी न निकलें बाहर
ऐसा कुछ करो इंतज़ाम
हिम्मत न हो दोबारा इनकी
कि भारत को करें बदनाम

पाकिस्तान ही नज़र आता है इनको
अपनी हर कहानी में
जरा भी गैरत है अगर बाकी
तो डूब मरो चुल्लु भर पानी में

रवींद्र कुमार शर्मा
घुमारवीं
जिला बिलासपुर हि प्र
9418093882

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button