जालौन

डेंगू के तीन नए मरीज, संख्या तीन सौ पहुंची

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन। जिले में शहर से लेकर गांव तक डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। मंगलवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिले। इसी के साथ डेंगू संक्रमितों की संख्या तीन सौ पहुंच गई है। अब तक डेंगू से दो लोगों की मौत भी हुई है। जहां नए केस मिले है, स्वास्थ्य टीमें दवा ता छिड़काव आदि का कार्य कर रही हैं। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में फैली गंदगी से मच्छरों की भरमार है। यह मच्छर बीमारियों का कारण बन रहे है। इस साल मच्छरजनित बीमारियों के मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को इंदिरानगर से एक और दो मरीज मेडिकल कालेज से चिन्ह्ति किए गए हैं। सभी की इलाइजा टेस्ट में डेंगू पॉजिटिव की रिपोर्ट आई है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा के मुताबिक, जिले में अब डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या तीन सौ हो गई है। जिसमें दो की मौत भी हुई है। 203 मामलों में निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। उन्होंने लोगों से डेंगू से बचाव के लिए उपाय करने को कहा है। बताया कि स्वास्थ्य टीमें जहां भी केस मिलते हैं, वहां जाकर निरोधात्मक कार्रवाई करती है। फागिंग और दवा छिड़काव और सैंपल लिए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button