फतेहपुर
डॉ0 अनुराग ने जरूरतमंद लोगों को तारपोलिन किया गया वितरण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर। दिनाँक 12/12/23 को प्रातः 8 बजे इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के संयोजकत्व व चेयरमैन डॉ0 अनुराग श्रीवास्तव द्वारा चितौरा ग्राम निवासी व आजीवन सदस्य हिमांशु श्रीवास्तव के सहयोग से चिन्हित अतिजरूरतमंद 56 ऐसे परिवार जो खुले आसमान के नीचे छप्पर डालकर रहने को मजबूर हैं को तारपोलिन वितरण किया गया।
जगन्नाथपुर के 5,सचौली के 8,नारायणपुर के 5,कासिमपुर के 5,सेनीपुर के 6,ढोधियाही के 2,कोराई के 3,मलौनी के 5 व चितौरा के 17 कुल 56 परिवारों को सहयोग किया गया। सभी लाभान्वित परिवार डॉ0 अनुराग को आशीर्वाद प्रदान कर रहे थे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान चितौरा राजकरन,पूर्व प्रधान महेश पटेल,गया प्रसाद श्रीवास्तव ,सुधांशु श्रीवास्तव सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।




