तमिल नाडु

तमिलनाडु में भयंकर सड़क हादसा, दो बसों की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत, 60 घायल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चेन्नई : तमिलनाडु में चेन्नई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां शनिवार सुबह परिवहन निगम की एक बस और एक ओमनी बस की आमने-सामने टक्कर में कम से कम पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इसके अलावा लगभग 60 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लगभग दस एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। अधिकारी के मुताबिक बेंगलुरु से चेन्नई जा रही राज्य एक्सप्रेस परिवहन निगम की बस वानीयंबाडी के पास चेट्टियाप्पनूर में चेन्नई से बेंगलुरु जा रही ओमनी बस से टकरा गई,इस दुर्घटना में एक महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि गुडुवनचेरी की रितिका (32), वानीयंबाडी के मोहम्मद फिरोज (37), एसईटीसी बस चालक के एलुमलाई (47) और चित्तूर के बी अजित (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ओमनी बस के चालक एन सैयद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
अधिकारी ने कहा, ‘‘हादसा तड़के करीब चार बजे हुआ। एसईटीसी बस डिवाइडर से लड़ने के बाद ओमनी बस से टकरा गई, जिससे दोनों वाहनों में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों को तिरुपत्तूर जिले के वानीयंबाडी सरकारी अस्पताल और वेल्लोर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button