बॉलीवुड गपसप

तस्वीरो में बैठी नन्ही बच्ची करती है बॉलीवुड पर राज, हॉलीवुड में भी दिखा चुकी है अपना दम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बॉलीवुड की देसी गर्ल भले ही इंडिया से दूर रह रही लेकिन वह आज भी दिल से हिंदुस्तानी है। हमारा कल्चर हमारी संस्कृति वह कभी नहीं भूली। बॉलीवुड में अच्छा खासा नाम कमाने के बाद इस अभिनेत्री ने हॉलीवुड में भी इंडिया के झंडे गाड़े  है। यह बॉलीवुड अदाकारा अब हॉलीवुड का एक जाना माना नाम बन गयी है। प्रियंका ने साल 2018 में हॉलीवुड स्टार निक जोनास से शादी कर ली थी उसके बाद से वह अमेरिका शिफ्ट हो गयी थी। लेकिन वह कभी अपने वतन को या अपने लोगो को नहीं भूली। एक नुक्लेयर सोसाइटी में रहने के बावजूद वह अपने लोगो को याद करती है और उनके साथ बीते पल याद करती है।

हम यहाँ बात कर रहे है बॉलीवुड की डीवा प्रियंका चोपड़ा की। बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद वह हॉलीवुड में भी काफी अच्छा कर रही है। प्रियंका भले ही विदेश चली गयी हो लेकिन उनके दिल में देश अभी भी मौजूद है। साड़ी पहनना हो, या इंडियन फूड खाना हो, फेस्टिवल मानना हो या किसी शादी में जाना हो, प्रियंका अक्सर अपने देश की संस्कृति में लिपटी नजर आती है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने होली की तस्वीरें शेयर की थी जिसमें वह खूब मस्ती करती नजर आ रही है।  तस्वीरो में उनके पति निक जोनास के साथ उनके कई विदेशी दोस्त भी होली के पवन पर्व को मानते और मस्ती में झूमते दिखे।

एक बार फिर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिन्हे देख कर उनके फैंस उन्हें सराहते नजर आ रहे है। इन तस्वीरो से साफ नजर आ रहा है की देसी गर्ल दिल से अभी भी देसी है। प्रियंका ने इंस्टग्राम पर कुछ पुरानी और अनदेखी पिक्चर्स शेयर की जिसमें वह अपनी नानी के साथ नजर आ रही है। प्रियंका की ये पिक्चर्स काफी वायरल भी हो रही है। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा हम सब 6, नानी का जन्मदिन मनाते हुए।

मेरी नानी का मेरी परवरिश में बहुत अहम रोल है।मेरे माता पिता का मेडिकल और  शिक्षा में करियर बनाने की वजह से बिजी रहने की वजह से उन्होंने ही मुझे पला पोसा। वह एक अहम् इंसान है मेरे लिए। प्रियंका ने आगे लिखा मैं अपने आपको बहुत खुशनसीब समझती हूँ की मेरे आस पास इतनी शक्तिशाली महिलाये थी जिनसे मुझे हमेशा प्रेरणा मिली है। मैं आप सबकी आभारी हूँ। नानी आपको हमेशा याद करती हूँ। प्रियंका के फैंस उन्हें काफी सराह रहे है और उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button